फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Important news for train travelers—the timings of these trains have changed; check the revised schedule.

यूपी: ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, बदल गया है इन गाड़ियों का समय; जानिए बदली हुई टाइमिंग

Thu, 27 Aug 2026 07:25 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 27 Aug 2026 07:25 PM IST
सार

लखनऊ मंडल ने सितंबर से नवंबर के बीच कई ट्रेनों की समयसारिणी बदलने का फैसला किया है। बेगमपुरा, बाघ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना, गरीबरथ और एसी एक्सप्रेस समेत दर्जनभर गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव होगा। यात्रियों को यात्रा से पहले नई टाइमिंग जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
UP: Important news for train travelers—the timings of these trains have changed; check the revised schedule.
यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने बेगमपुरा, बाघ एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, गरीबरथ सहित दर्जनभर ट्रेनों की समयसारिणी बदलने का निर्णय लिया है। यह टाइमिंग हाल ही में शुरू हुई नई ट्रेन 14624-23 छेहरटा वाराणसी छेहरटा सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस के परिचालन के चलते बदली जा रही है। सितंबर से नवंबर के बीच ट्रेनों की बदली हुई समयसारिणी लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 12237 वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस पहली नवंबर से वाराणसी स्टेशन से दोपहर 12:40 बजे की जगह दोपहर 12:25 बजे चलेगी। 13019 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस दो सितंबर से चारबाग स्टेशन पर रात 12:20 बजे की जगह रात 12:45 बजे पहुंचेगी। ऐसे ही 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दो नवंबर से लखनऊ स्टेशन पर रात 12:40 बजे की जगह रात 12:30 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन

लखनऊ स्टेशन पर रात 12:55 बजे की रात 12:40 बजे पहुंचेगी

14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस पहली नवंबर से लखनऊ स्टेशन पर रात 12:40 बजे की जगह रात 12:30 बजे पहुंचेगी। 15624 कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 12353 हावड़ा लालकुंआ वीकली एक्सप्रेस छह नवंबर से, गाड़ी संख्या 12371 हावड़ा बीकानेर वीकली सुपरफास्ट दो नवंबर से, 22541 बनारस आनंदविहार गरीबरथ एक्सप्रेस पहली नवंबर से लखनऊ स्टेशन पर रात 12:55 बजे की रात 12:40 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में गाड़ी संख्या 54253 प्रयागराज संगम लखनऊ पैसेंजर पहली सितंबर से लखनऊ स्टेशन से रात 12:30 बजे की रात 12:20 बजे रवाना होगी। 19202 अयोध्या कैंट भावनगर एक्सप्रेस तीन नवंबर से लखनऊ स्टेशन पर रात डेढ़ बजे की जगह रात 12:40 बजे तथा 12430 नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस सुबह 7:25 बजे की जगह सुबह 7:35 बजे चारबाग पहुंचेगी। 12357 कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस का भी समय बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed