Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Hydroponic weed worth more than 13 crores recovered from airport, used in rave parties; uproar ensues

यूपी: एयरपोर्ट पर बरामद हुआ 13 करोड़ से ज्यादा कीमत का हाइड्रोपोनिक वीड, रेव पार्टी में होता है इस्तेमाल

Thu, 04 Sep 2025 06:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट में बुधवार को 13 करोड़ से ज्यादा कीमत का हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ा गया। यह प्रतिबंधित वीड बैकॉक से आए हुए यात्री से मिला। 

विज्ञापन
UP: Hydroponic weed worth more than 13 crores recovered from airport, used in rave parties; uproar ensues
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकॉक से पहुंचे यात्रियों से 13 किलोहाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने बिजनौर निवासी दो यात्रियों से यह बीड बरामद की है, जिनकी कीमत करीब तेरह करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


विदेशों से हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस वर्ष कई मामले पकड़ में आ चुके हैं। यह बीड रेव पार्टियों में इस्तेमाल होती है। ताजा मामला बीते बुधवार का है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-105 बैंकॉक से दोपहर साढ़े तीन बजे उड़ान भरकर शाम 6ः25 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचती है। 
विज्ञापन


बीते बुधवार शाम को जब विमान लखनऊ पहुंचा तो एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को शक होने पर यह बीड पकड़ में आई। सूत्रों ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से 13.16 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। बिजनौर निवासी मो. इमरान और मणिकांत के पास से यह वीड बरामद की गई है। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मो. इमरान ने बताया कि बैंकॉक में एक व्यक्ति ने उसे बैग दिया था, जिसे लखनऊ में समीर नामक व्यक्ति को सौंपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पहले दो थाई महिलाएं हुईं थीं गिरफ्तार
लखनऊ एयरपोर्ट पर हाइड्रोपोनिक वीड के पकड़ने के कई मामले सामने आ चुके हैं। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस डीआरआई, कस्टम की टीम ने यह कार्रवाईयां की हैं। तीन महीने पहले दो थाई महिलाओं के पास से चार करोड़ रुपये की वीड बरामद की गई थी। उससे पहले बीस करोड़ रुपये की वीड बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed