फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Human Rights Commission Issues Notice to Kanpur Police Commissioner in Two Cases; Seeks Response Within Se

UP: कानपुर पुलिस कमिश्नर को दो मामलों में मानवाधिकार आयोग का नोटिस, सात दिन में जवाब मांगा; जानें वजह

Sat, 21 Mar 2026 07:09 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 21 Mar 2026 07:09 AM IST
सार

कानपुर में बंदी की मौत और 11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के दो मामलों में मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
UP: Human Rights Commission Issues Notice to Kanpur Police Commissioner in Two Cases; Seeks Response Within Se
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मानवाधिकार आयोग ने कानपुर के दो मामालों का संज्ञान लिया है। एक मामला जेल भेजे गए बंदी की मौत है और दूसरा 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का है। आयोग ने कानपुर पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजकर तय समय में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। दरअसल 10 मार्च को कानपुर की जूही थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में 26 वर्षीय रंजीत को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के उसे जेल भेजा गया था। 11 मार्च की शाम उसकी तबीयत बिगड़ी थी। 
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने पहले जेल अस्पताल और फिर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रंजीत की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रंजीत को मारपीट कर प्रताड़ित किया।  इस वजह से उसकी जान गई। मामले की शिकायत आयोग से की गई। आयोग ने संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर 7 मई तक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


वहीं 11 मार्च को बिधनू इलाके की 11 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका नग्न शव खेत में दफना दिया था। प्रकरण का मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने पुलिस कमिश्नर ने पांच सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed