फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Holiday calendar for 2026 released, public holidays on these 24 days; New Year's Eve special gift

UP: 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, इन 24 दिनों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश; नए साल पर मिलेगा खास तोहफा

Tue, 02 Dec 2025 10:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Dec 2025 10:02 PM IST
सार

Holiday Schedule 2026: यूपी में 2026 के अवकाशों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस साल भी 24 दिन सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। जबकि 31 दिन निर्बंधित अवकाश में रखे गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Holiday calendar for 2026 released, public holidays on these 24 days; New Year's Eve special gift
यूपी में 2026 की अवकाश तालिका हुई जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश सरकार ने नए साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। हालांकि इसमें वर्तमान साल 2025 की अपेक्षा कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस साल भी 24 दिन सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। जबकि 31 दिन निर्बंधित अवकाश में रखे गए हैं। जबकि एक अप्रैल को वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी होगी।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान की ओर से जारी कैलेंडर में यह भी सूचित किया गया है कि कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत अवकाशों की सूची में पांच जनवरी को घोषित गुरु गोविंद सिंह जयंती को विलोपित किया जाता है। यह तिथि के अनुसार अब 27 दिसंबर 2025 को होगी। बता दें कि यह अवकाश निर्बंधित अवकाशों की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


वहीं नए साल की छुट्टियों के कैलेंडर में सरकारी कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा। तीन जनवरी को हजरत अली का जन्म दिवस की छुट्टी होगी जबकि चार को रविवार है। इसी तरह 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को सोमवार, दो दिन लगातार छुट्टी मिलेगी। होलिका दहन की छुट्टी दो मार्च सोमवार और होली की चार मार्च बुधवार को है। जबकि एक मार्च को रविवार है। ऐसे में कर्मचारी मंगलवार की छुट्टी लेकर वह चार दिन के लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आठ नवंबर रविवार को दीपावली, नौ नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी है। 10 नवंबर मंगलवार की छुट्टी लेकर वह चार दिन के लिए जा सकेंगे।

यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी निशुल्क कोचिंग

समाज कल्याण विभाग पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम शुरू कर रहा है। यह विशेष प्रशिक्षण सत्र गोमतीनगर के भागीदारी भवन स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालित होगा।

भागीदारी भवन के संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक न हो और जो यूपीपीसीए प्रारंभिक परीक्षा-2025 में उत्तीर्ण हों, उन्हें लेटरल एंट्री से कोचिंग में प्रवेश मिलेगा। 

मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित होने तक कोचिंग सत्र नियमित चलेगा। आवेदन के समय प्रारंभिक परीक्षा का प्रमाणपत्र, जाति व आय प्रमाणपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियां जमा करनी होंगी। 2000 रुपये की कॉशन मनी जमा कर संस्थान में प्रवेश लिया जा सकेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश प्रदान किया जाएगा। सत्र के दौरान अभ्यर्थियों को हॉस्टल, भोजन और लाइब्रेरी की निशुल्क सुविधा दी जाएगी। साथ ही विषय विशेषज्ञों की नियमित कक्षाएं, मुख्य परीक्षा केंद्रित उत्तर लेखन अभ्यास, मॉडल टेस्ट, परीक्षा पैटर्न आधारित विशेष सत्र और आवश्यक अध्ययन-सामग्री भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed