फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Holi was celebrated with peace and harmony in the entire state, DGP did online monitoring from Police Head

यूपी: पूरे प्रदेश में शांति और सौहार्द के साथ खेली गई होली, डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय से की ऑनलाइन मॉनिटिरिंग

Fri, 14 Mar 2025 01:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 14 Mar 2025 01:16 PM IST
सार

Holi celebrated in UP: यूपी में शुक्रवार की दोपहर तक जमकर होली खेली गई। पुलिस प्रशासन इसको लेकर मुस्तैफ रहा। यूपी डीजीपी ने इसको लेकर बैठक भी की। 
 

विज्ञापन
UP: Holi was celebrated with peace and harmony in the entire state, DGP did online monitoring from Police Head
यूपी डीजीपी ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली का त्योहार पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय या विवाद की घटना सामने नहीं आई। होली में रंग खेलने के बाद दो बजे से रमजान की नमाज अदा होनी है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 

विज्ञापन


इन दोनों त्योहारों को शांति प्रिय ढंग से मनाए जाने को लेकर यूपी पुलिस प्रशासन ने कमर कस रखी थी। शुक्रवार की दोपहर यूपी डीपीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल का रूम का निरीक्षण करते हुए पूरे प्रदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


सीएम ने गोरखपुर में मनाई होली 
होली के मौके पर गोरखपुर में जनता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है और वह उद्घोष है कि जहां धर्म है, वहां विजय होगी। भारत तभी विकसित हो सकता है जब वह एकजुट होगा, अगर वह एकजुट होगा तो वह सर्वश्रेष्ठ होगा, अगर वह सर्वश्रेष्ठ होगा तो दुनिया की कोई भी ताकत उसे विकसित होने से नहीं रोक पाएगी। इसलिए हमारा सारा प्रयास राष्ट्र के लिए समर्पित होना चाहिए। एकता से ही यह देश एकजुट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म की आलोचना करते थे, उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के माध्यम से इसकी और भारत की ताकत देखी है, जहां 66 करोड़ से अधिक लोगों ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र डुबकी लगाई। ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई। 


सीएम योगी ने कहा कि जो लोग सोचते थे कि हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, उन्हें यह देखना चाहिए, ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर का विरोध किया था।
 

UP: 'कोसने वालों को प्रयागराज में सनातन की ताकत दिखी', सीएम योगी बोले- ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed