फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rain in Ayodhya for last 32 hours, government offices and colonies flooded.

VIDEO : अयोध्या में 32 घंटे से हो रही भारी बारिश, सरकारी दफ्तर और कालोनियां लबालब, रामपथ पर भी जलभराव

Mon, 04 Aug 2025 02:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Aug 2025 02:36 PM IST
सार

अयोध्या जिले में 32 घंटे से बारिश हो रही है। ऐसे में कालोनियों से लेकर सरकारी कार्यालय और रामपथ पर भी जलभराव हो गया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
UP: Heavy rain in Ayodhya for last 32 hours, government offices and colonies flooded.
शहर के अलग-अलग इलाकों में हुआ जलभराव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार भारी बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि धान की फसल के लिए यह बारिश अमृत के समान मानी जा रही है। यदि हम बात करें रामनगरी के शहरी क्षेत्र की तो यहां भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के परिसर में जबरदस्त जलभराव हुआ है। ऐसे कई और सरकारी कार्यालय हैं, जो पानी से लबालब हो गए हैं।

विज्ञापन


रामपथ पर भी जगह-जगह जलभराव हुआ है। सबसे बुरा हाल अयोध्या धाम के जलवानपुरा का है। जलवानपुरा के सभी घरों में पानी भर गया है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। मौके पर पहुंचे महापौर महंत गिरीश त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनी और बताया कि जलवानपुरा का पानी निकालने के लिए तीन पंप लगाए गए हैं। एक मिनट में चार लाख लीटर पानी बाहर जा रहा है। जल्द ही इस मोहल्ले से पानी निकल जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: बिजली कंपनियों पर सरकारी विभागों का 15569 करोड़ बकाया, निजीकरण होने वाली कंपनियों पर बकाया 8591 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  17 जिलों में बाढ़ के हालात, नौ की मौत; कई शहरों में स्कूल हुए बंद; इन 46 जनपदों में आज बारिश का अलर्ट


उन्होंने बताया कि इस मोहल्ले का जो आकार है, वह कटोरी की तरह है। पूरे अयोध्या धाम का पानी यहीं पर आता है। इस वजह से हर साल यहां के  निवासियों को दिक्कत होती है। यहां का पानी निकालने के लिए तीन पंप लगाए गए हैं। दरअसल अयोध्या में लगभग 32 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।

सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए लेकिन वहीं दूसरी तरफ यह बारिश किसानों के चेहरे पर खुशी लेकर आई है। यह बारिश धान की फसल के लिए अमृत के समान मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed