फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heatwave Havoc Grips the State; Widespread Distress Caused by Scorching Winds; Red Alert Issued for Ten Di

UP: प्रदेश में गर्मी का तांडव, लू के थपेड़ों से मची त्राहि; दस जिलों में रेड अलर्ट; जानें इसके वैज्ञानिक कारण

Thu, 21 May 2026 09:14 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 21 May 2026 09:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि बांदा सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने दस जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। पुरवाई और ट्रफ लाइन के कारण आभासी गर्मी और बढ़ गई है।

विज्ञापन
UP: Heatwave Havoc Grips the State; Widespread Distress Caused by Scorching Winds; Red Alert Issued for Ten Di
भीषण गर्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। बुंदेलखंड और प्रदेश के दक्षिणी जिले लू की तपिश और चिलचिलाती धूप की चपेट में रहे। वहीं सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। ऐसे में दिन में चली पुरवाई ने आग में घी का काम किया और बढ़े हुए हीट इंडेक्स व आभासी गर्मी ने लोगों को बेचैन किया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन


माैसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के दस जिलों के लू और प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 अन्य जिलों के लिए अतिशय तपिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नार्थ यूपी से मणिपुर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवाई चल रही है। इसने आभासी गर्मी को बढ़ा दिया है। फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन जिलों में रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर।







 

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
बांदा 47.6
प्रयागराज 46.6
वाराणसी 45.6
सुल्तानपुर 45.2
हमीरपुर 45.2

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed