फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat wave will last for five days in the state, night temperature will increase by five degrees, first cas

यूपी: प्रदेश में इस सप्ताह लू का अलर्ट, पांच डिग्री तक बढ़ेगा रात का तापमान, लखनऊ से आया हीट वेव का पहला केस

Sun, 28 Apr 2024 10:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Apr 2024 10:42 AM IST
सार

Heat wave in UP: यूपी में आने वाले पांच दिनों में लू चलेगी। शनिवार को लखनऊ से हीट वेव का पहला मामला सामने आया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए उष्ण रात्रि का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Heat wave will last for five days in the state, night temperature will increase by five degrees, first cas
Heat wave in UP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी में लू चल रही है। लखनऊ में हीट वेव की चपेट में आने का पहला मामला सामने आया है। शनिवार को हीटवेव की शिकार बसंतकुंज निवासी वैष्णवी गौतम को बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में दो से पांच दिन लू चलने की चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल व ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, पंजाब में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन (40 डिग्री सेल्सियस) रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में रात के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढोतरी की संभावना है। इसे उष्ण रात्रि या वॉर्म नाइट कहते हैं। 
विज्ञापन


 देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है और लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में अगले दो से पांच दिन लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। उधर पंजाब-हरियाणा समेत कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के इन जिलों में उष्ण रात्रि का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस पास के क्षेत्रों में उष्ण रात्रि रहने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में रात के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढोतरी की संभावना है।

पांच राज्यों में लू का अलर्ट

UP: Heat wave will last for five days in the state, night temperature will increase by five degrees, first cas
यूपी के कई जिलों में लू का प्रकोप है। - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम विभाग ने कहा कि यूपी और बिहार के अलावा, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, केरल और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। यहां तापमान पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed