फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heat wave conditions will continue for a week, with this district being the hottest with a temperature of

UP Weather: प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक रहेगा लू का असर, आज चढ़ सकता है पारा; जानिए मानसून अपडेट

Sat, 20 Jun 2026 01:44 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क, नेटवर्क Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Jun 2026 01:44 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
UP: Heat wave conditions will continue for a week, with this district being the hottest with a temperature of
यूपी में गर्मी और लू का असर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक लू का असर जाती रहेगा। अभी फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव रहेगा। ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई । शनिवार को भी तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान सीमित छिटपुट मौसम गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के पूर्वी मध्यवर्ती एवं दक्षिणी भाग में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। दो दिन में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा जहां तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में तापमान 43.6 डिग्री और वाराणसी में 43 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जो एक दिन में 40.4 डिग्री से बढ़कर 41.3 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को भी प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी और उमस ने निकाला पसीना, कल से लू चलेगी, तापमान भी बढ़ेगा

लगातार तीसरे दिन राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। तेज धूप, गर्मी और उमस ने आमजन को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने के आसार हैं।

राजधानी में शुक्रवार को तापमान में वृद्धि का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बिना जरूरी काम के लोगों ने घर से बाहर निकलने से भी गुरेज किया। शहर के मुख्य मार्गों को छोड़कर बाकी जगह दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम वाहन और भीड़भाड़ देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से लखनऊ में भी लू का असर देखने को मिलेगा। 

तापमान में अभी थोड़ी और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश के भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और बुधवार को 39.6 डिग्री रहा। इस तरह दो दिन में राजधानी के तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी ऐसा ही तापमान रहने के आसार हैं, आंशिक वृद्धि भी हो सकती है। शनिवार से लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed