फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Hathras's rabri, Jaunpur's atom bomb will be popular across the country; a list of special products from e

यूपी: पूरे देश में छाएगी हाथरस की रबड़ी, जौनपुर का एटम बम; हर जिले के विशेष उत्पाद की लिस्ट जारी

Wed, 06 May 2026 08:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 May 2026 08:34 PM IST
सार

One district one taste: उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन अब नई पहचान के साथ देश और दुनिया में पहुंचाने की तैयारी में हैं। इसके लिए जिलेवार लिस्ट तैयार हो गई है। 

विज्ञापन
UP: Hathras's rabri, Jaunpur's atom bomb will be popular across the country; a list of special products from e
इस लिस्ट में कई जिलों की चाट शामिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन अब नई पहचान के साथ देश और दुनिया में पहुंचाने की तैयारी में हैं। राज्य सरकार ने एक जनपद एक व्यंजन (ओडभ्ओसी) योजना के तहत सभी 75 जिलों के प्रमुख व्यंजनों की मैपिंग पूरी कर ली है। इसका बुधवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस योजना के तहत जौनपुर का एटम बम (छेने की मिठाई) और इमरती, कानपुर का समोसा, आगरा का पेठा, वाराणसी की लस्सी, मेरठ की रेवड़ी-गजक और लखनऊ का मलाई मक्खन जैसे व्यंजनों को खास पहचान दी गई है। सरकार इन स्थानीय स्वादों को ब्रांड बनाकर बड़े बाजार तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस सूची में कई मशहूर मांसाहारी व्यंजन शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


सरकार का उद्देश्य हर जिले की खानपान परंपरा को पहचान देना और उसे रोजगार से जोड़ना है। ब्रज, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के अलग-अलग स्वादों को एक मंच पर लाकर टेस्ट ऑफ यूपी के रूप में पेश किया जाएगा। इससे प्रदेश की खानपान पहचान मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल से हलवाई, कारीगर और छोटे खाद्य कारोबारियों को सीधा फायदा मिलेगा। मांग बढ़ने से रोजगार के नए अवसर बनेंगे और छोटे व्यवसायों को मजबूती मिलेगी। साथ ही, इसे पर्यटन से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि पर्यटक हर जिले के खास व्यंजन का स्वाद ले सकें।

सरकार गुणवत्ता, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर भी ध्यान दे रही है। ई-कॉमर्स, फूड फेस्टिवल और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों के जरिए “टेस्ट ऑफ यूपी” को वैश्विक पहचान दिलाने की योजना है।

इन जिलों के मिष्ठान्न शामिल

आगरा: पेठा, दालमोठ, गजक, पराठा
फिरोजाबाद: आलू टिक्की, कचौड़ी
मैनपुरी: सोहन पापड़ी
मथुरा: पेड़ा, रबड़ी
अलीगढ़: कचौड़ी, इमरती
हाथरस: रबड़ी
कासगंज: सोन पापड़ी, चाट
एटा: घेवर पूड़ी
अयोध्या: कचौरी, दही-जलेबी
सुलतानपुर: समोसा, लाल पेड़ा
बाराबंकी: चंद्रकला
अमेठी: समोसा, गुड़ की खीर
अंबेडकरनगर: बालूशाही
आजमगढ़: तहरी, लौंगलता
बलिया: सत्तू, बाटी-चोखा
मऊ: लिट्टी-चोखा
बरेली: सेवइयां, चाट
बदायूं: पेड़ा
पीलीभीत: जलेबी, लस्सी
शाहजहांपुर: खुरचन
बस्ती: ठेकुआ
संत कबीर नगर: पेड़ा
सिद्धार्थनगर: राम-कचौरी
बांदा: सोहन हलवा
चित्रकूट: मावा
हमीरपुर: बुंदेली व्यंजन
महोबा: दाल बाफला
गोंडा: दही बड़ा
बहराइच: चमचम
बलरामपुर: नारियल बर्फी
श्रावस्ती: इमरती
गोरखपुर: समोसा, लिट्टी-चोखा
महाराजगंज: मीठा समोसा
देवरिया: मालपुआ
कुशीनगर: केला चिप्स
झांसी: बालूशाही
जालौन: रसगुल्ला
ललितपुर: बाजरे की रोटी
कानपुर: समोसा
कानपुर देहात: लस्सी
औरैया: देसी घी मिठाई
इटावा: सरसों व्यंजन
फर्रुखाबाद: दालमोठ
कन्नौज: गट्टा मिठाई
लखनऊ: मलाई मक्खन, चाट
हरदोई: आलू पूरी
लखीमपुर खीरी: केला, पेड़ा
रायबरेली: मसाले
सीतापुर: मक्खन मलाई
उन्नाव: काला जामुन
मेरठ: गजक, रेवड़ी
गाजियाबाद: सोया चाप
गौतम बुद्ध नगर: बेकरी उत्पाद
हापुड़: पापड़
बुलंदशहर: कचौरी
बागपत: घेवर
मिर्जापुर: लाल पेड़ा
भदोही: दाल पीठा
सोनभद्र: गुलाब जामुन
मुरादाबाद: दाल
रामपुर: हल्दी हलवा
अमरोहा: आम पन्ना
संभल: गजक
बिजनौर: सिंघाड़ा कचौरी
प्रयागराज: कचौरी, समोसा
फतेहपुर: बेड़मी पूरी
कौशांबी: गुड़ मिठाई
प्रतापगढ़: आंवला उत्पाद
वाराणसी: लस्सी, पान
जौनपुर: इमरती, एटम बम
गाजीपुर: मटर चाट
चंदौली: काले चावल की खीर
सहारनपुर: शहद उत्पाद
मुजफ्फरनगर: गुड़
शामली: गुड़ आधारित मिठाई




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed