{"_id":"6114260e9b6987181c4663a0","slug":"up-half-a-dozen-senior-ips-officers-transferred-four-dg-rank-and-two-adg-rank-officers-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, चार डीजी और दो एडीजी स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, चार डीजी और दो एडीजी स्थानांतरित
Thu, 12 Aug 2021 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:03 AM IST
सार
मानवाधिकार में डीजी गोपाल लाल मीणा को सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया है। विश्वजीत महापात्रा के हटाए जाने के बाद से सीबी सीआईडी के डीजी का काम विजिलेंस के डीजी पीवी रामा शास्त्री देख रहे थे।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने देर रात आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें चार डीजी रैंक और दो एडीजी रैंक के अफसर शामिल हैं। मानवाधिकार में डीजी गोपाल लाल मीणा को सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया है।
विज्ञापन
विश्वजीत महापात्रा के हटाए जाने के बाद से सीबी सीआईडी के डीजी का काम विजिलेंस के डीजी पीवी रामा शास्त्री देख रहे थे। डीजी जेल आनंद कुमार को फायर सर्विस का डीजी बनाया गया है साथ ही उन्हें जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू के डीजी राजेंद्र पाल सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय का डीजी बनाया गया है। प्रशिक्षण निदेशालय के डीजी सुजान वीर सिंह 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। राजेंद्र पाल सिंह उसके बाद डीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा से फायर सर्विस का चार्ज ले लिया गया है और ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। एडीजी स्तर के जिन दो अधिकारियों का तबादला किया गया है उसमें भर्ती बोर्ड में एडीजी रेणुका मिश्रा को एसआईटी का एडीजी और सीबीसीआईडी में एडीजी आरके स्वर्णकार को भर्ती बोर्ड में एडीजी बनाया गया है।