{"_id":"68397a3ff1912c62fc0227e1","slug":"up-hail-fell-in-shravasti-and-shahjahanpur-maharajganj-received-maximum-rainfall-of-58-mm-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: श्रावस्ती और शाहजहांपुर में गिरे ओले, महराजगंज में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: श्रावस्ती और शाहजहांपुर में गिरे ओले, महराजगंज में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Fri, 30 May 2025 02:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 30 May 2025 02:58 PM IST
सार
मौसम विभाग ने यूपी के 38 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में वज्रपात भी हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्री मानसून बारिश का दौर जारी है। तराई और पश्चिम में बूंदाबांदी के बाद अब शनिवार को बारिश का विस्तार पूर्वी यूपी में दिखेगा। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है।
विज्ञापन
वहीं, बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दौरान दिल्ली से सटे जिलों, बुंदेलखंड और तराई में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, गोरखपुर आदि जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लक्कड़ शाह बाबा की मजार पर नहीं लगेगा मेला, 16 सदी से चल रही परंपरा थमी, गुरु नानक से जुड़ी है कहानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
महाराजगंज के निचलौल में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। तराई के श्रावस्ती और शाहजहांपुर में ओले गिरने की भी सूचना मिली। इस दौरान प्रदेश में विभिन्न जगहों पर 30 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलीं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी पूर्वी और तराई हिस्से में हल्की से मध्यम बूंदाबादी की संभावना है। रविवार से बूंदाबांदी का दौर धीमा पड़ेगा और प्रदेश के दोनों संभागों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी
वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन