फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Another accused in firing on property dealer arrested in encounter, shot in leg

Lucknow: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 30 May 2025 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 May 2025 04:21 PM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां चलाने के मामले में गाजीपुर पुलिस ने एक और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
Lucknow: Another accused in firing on property dealer arrested in encounter, shot in leg
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खाना खिलाने के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन पर गोलियां बरसाने के मामले में गाजीपुर पुलिस ने एक और आरोपी तकरोही निवासी फरमान को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी के पास के तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के गाजीपुर पुलिस ए ब्लॉक आम्रपाली में वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर चालक फरमान ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट: आईआरएस गौरव गर्ग ने दर्ज कराई एफआईआर, जानलेवा हमले का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब चार दिनी मुकाबलों की मेजबानी करेगा लखनऊ का इकाना स्टेडियम, बीसीसीआई ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी


पुलिस के पीछा करने पर कार खंभे से टकराकर रुक गई। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने लगा, जवाबी कार्रवाई में फरमान के पैर में गोली लग गई। डीसीपी ने बताया कि मुर्सलीन पर फायरिंग में फरमान भी शामिल था। आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed