फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt tough on sugercane owners

सरकार की धमकी, मिल मालिकों की होगी गिरफ्तारी

Tue, 24 Jun 2014 02:57 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
up govt tough on sugercane owners

हाईकोर्ट के सख्त रुख और विधानमंडल में विपक्षी दलों के हमले के बाद गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सरकार ने मिल मालिकों को धमकी दी है।

विज्ञापन


गन्ना आयुक्त सुभाष चन्द शर्मा ने सोमवार को 19 और चीनी मिलों की आरसी जारी कर दी। इससे पहले 17 मिलों की आरसी जारी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इस माह के अंत तक भुगतान में तेजी न आने पर कुछ चीनी मिल मालिकों की गिरफ्तारी हो सकती है।

प्रदेश के चीनी मिलों पर किसानों का पेराई सत्र 2013-14 का 7529 करोड़ रुपया और पेराई सत्र 2012-13 का 44 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। विलंब से गन्ना मूल्य अदा करने पर लगने वाला ब्याज इससे अलग है।
विज्ञापन


गन्ना आयुक्त ने बताया कि जिन मिलों के विरुद्ध वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी किए गए हैं उनमें इटईमैदा (बलरामपुर), कुंदरखी (गोंडा), चिलवरिया (बहराइच) व रुधौली (बस्ती) मिलें शामिल हैं। गन्ना आयुक्त ने उन जिलों के डीएम से आरसी पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिनका वसूली प्रमाणपत्र जारी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज की सभी मिलों की आरसी

up govt tough on sugercane owners

गन्ना आयुक्त ने अब तक 36 निजी चीनी मिलों की आरसी जारी की है। इनमें बजाज ग्रुप की सभी 15 मिलें, मोदी ग्रुप की दोनों मिलें, सिंभावली ग्रुप की सभी तीन मिलें, मवाना ग्रुप की सभी तीन मिलें, शामली ग्रुप की दोनों मिलें शामिल हैं।

अभी बलरामपुर ग्रुप की किसी मिल के खिलाफ आरसी जारी नहीं हुई है। इस ग्रुप की 11 चीनी मिलें हैं। इस ग्रुप की चीनी मिलों पर किसानों का 537.08 करोड़ रुपया बकाया है।

गन्ना आयुक्त सुभाष चंद शर्मा का कहना है कि भुगतान की समीक्षा करने पर सबसे कम गन्ना मूल्य अदा करने वाली मिलों पर पहले कार्रवाई की जा रही है।

अगले दो-तीन दिनों में अन्य चीनी मिलों ने भुगतान में तेजी न दिखाई तो उनके खिलाफ भी आरसी और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सदन में भी हावी रहा मुद्दा

up govt tough on sugercane owners

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। रालोद के वीरपाल राठी ने विधानसभा में किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाते हुए सदन की कार्यवाही रोक कर इस पर बहस कराने की मांग की।

उन्होंने कहा, किसानों का पेराई सत्र 2013-14 का साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया हैं। सत्र 2012-13 का भी पूरा गन्ना मूल्य नहीं मिला।

मलकपुर चीनी मिल पर 24 करोड़ रुपये तो ब्याज के ही बकाया हैं। भुगतान न मिलने से किसानों के बच्चों की स्कूल-कॉलेजों की फीस जमा नहीं हो रही है।

सरकार इन किसानों के आश्रित बच्चों को जीरो फीस पर दाखिले की अनुमति दे। उन्होंने कहा कि 17 चीनी मिलों की आरसी जरूर काटी गई है कि लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई।

7951 करोड़ रुपये बकाया

up govt tough on sugercane owners

राठी ने कहा कि इसी सदन में चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री थे तो उनकी आवाज कानून होती थी, अखिलेश यादव क्यों कमजोर मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं।

सरकार की ओर से अंबिका चौधरी ने कहा कि बकाया भुगतान दिलाने के लिए सीएम ने बजट में चार सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। उन्होंने बकाया भुगतान शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। लेकिन रालोद के सदस्यों ने सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन किया।

विधान परिषद में भाजपा के महेंद्र सिंह के सवाल पर मुख्यमंत्री की ओर से लिखित जवाब में बताया गया कि चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 19385.89 करोड़ रुपये बकाया था।

इसमें मिलों ने 11434.06 करोड़ रुपया भुगतान कर दिया है। शेष 7951.83 करोड़ रुपये के भुगतान को सरकार प्रयासरत है। जल्द ही भुगतान करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed