फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to reduce the price of pulses.

महंगी दाल से राहत देगी सरकार, कीमतों में होगी भारी कमी

Wed, 21 Oct 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Oct 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
UP govt to reduce the price of pulses.

प्रदेश में जल्द ही रियायती दर पर अरहर की दाल उपलब्ध होगी। कार्डधारियों को यह दाल करीब 109 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई जा सकती है। अरहर दाल की आसमान छूती कीमतों पर काबू करने के लिए सरकार की सक्रियता से यह उम्मीद बढ़ी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां अधिकारियों के साथ बैठक की और दाल की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार को पत्र लिखकर दाल पर लगी स्टॉक लिमिट को अभी न हटाकर लंबे समय तक जारी रखने का अनुरोध किया जाए।
विज्ञापन


जिससे जमाखोरों और कालाबाजारियों पर कठोरता से नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारी कल्याण निगम के माध्यम से लोगों को सस्ती दर पर दाल मुहैया कराने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। यह दाल राशन कार्ड के जरिये लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार से जल्द ही प्रदेश को 250 टन अरहर मिल जाएगी। इसे कर्मचारी कल्याण निगम के गोदामों से बंटवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इसे प्रत्येक जिले में समान मात्रा में बंटवाने की हिदायत दी।

केंद्र सरकार ने फिलहाल तीन महीने तक प्रतिमाह प्रदेश को 250 टन अरहर देने का आश्वासन दिया है। माना जा रहा है कि अरहर की एक किस्म की दाल दिसंबर-जनवरी तक बाजार में आ जाएगी। जिससे दाल के संकट से निजात दिलाने में सरकार को काफी हद तक मदद मिल जाएगी।

कर्मचारी कल्याण निगम को 69 रुपये में मिलेगी दाल

UP govt to reduce the price of pulses.

दाल उपभोक्ताओं को किस दर पर मुहैया होगी, इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है। कारण, कर्मचारी कल्याण निगम को अरहर अभी मुंबई बंदरगाह से मंगानी है। निगम को यह 69 रुपये प्रति किलो की दर पर मिलेगी।

निगम को अरहर की दराई और सफाई कराई होनी होगी। ढुलाई और दराई सहित अन्य खर्च जोड़कर अरहर दाल का भाव तय किया जाएगा। अधिकारियों का अनुमान है कि  उपभोक्ताओं को यह दाल 109 रुपये प्रति किलो में पड़ेगी।

केंद्र पर फोड़ा ठीकरा
मुख्यमंत्री ने अरहर दाल की कीमत में अप्रत्याशित बढ़ोतरी पर चिंता जताई। कहा कि पूरे देश में अनाज की कीमत को काबू में रखना केंद्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राज्य सरकार अपने स्तर से  प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए उपाय कर रही है। साथ ही जमाखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार ने दाल पर स्टॉक लिमिट अक्टूबर, 2015 तक बढ़ा दी है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस सिलसिले में केंद्र को पत्र लिखकर दालों की स्टॉक सीमा लंबे समय तक लगाए रखने का अनुरोध करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed