फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt to prepare report card of dept

विभागों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे अखिलेश

Thu, 10 Jul 2014 11:21 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Jul 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
up govt to prepare report card of dept

बेहतर प्रशासन के लिए यूपी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसीलिए सरकार ने विभागों के प्रदर्शन के आधार पर रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


शासन स्तर पर विभागों की कमान संभालने वाले आला अफसरों को अपने विभागीय कामकाज का पूरा ब्यौरा सरकार को देना पड़ेगा।

मुख्य सचिव आलोक रंजन बृहस्पतिवार से विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। तकनीकी, उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग से इसकी शुरुआत होगी।

सभी प्रमुख सचिवों को अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है।

आला अफसरों के भी कसे जाएंगे पेंच

up govt to prepare report card of dept

सरकार अब फील्ड के अफसरों के साथ-साथ शासन के आला अधिकारियों के भी पेंच कसने की तैयारी में है। विभागीय कार्यों में तेजी लाने के मकसद से मुख्य सचिव ने खुद विभागों की कामकाज की समीक्षा करने का निर्णय किया है।

प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल हों।
सभी विभागों की समीक्षा बैठक की तारीखें तय करके संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को इसकी सूचना दे दी गई है।

14 जुलाई को ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा, माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा, 15 को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, 17 जुलाई को कर, कर एवं करेतर राजस्व की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों की इस दिन होगी समीक्षा

up govt to prepare report card of dept

18 जुलाई को पशुधन एवं मत्स्य, दुग्ध विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, 22 जुलाई को उद्योग, खनन, लघु उद्योग, हथकरघा, खादी एवं ग्रामोद्योग, 23 जुलाई को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण तथा चिकित्सा शिक्षा, 24 जुलाई को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, सहकारिता (सहकारी बैंकों से ऋण वितरण) एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम सभा विकास की समीक्षा की जाएगी।

25 जुलाई को लोक निर्माण विभाग, परिवहन, पर्यटन, संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण, 28 जुलाई को नगर विकास, सूडा, आवास विभाग तथा 30 जुलाई को गृह, कारागार, होमगार्ड्स, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वित्त एवं नियोजन की समीक्षा की जाएगी।

31 जुलाई को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास, सचिवालय प्रशासन, प्रशासनिक सुधार, पुनर्गठन समन्वय एवं लोकसेवा प्रबंधन और 5 अगस्त को लघु सिंचाई, भू-गर्भ जल, भूमि विकास जल संसाधन, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग तथा वन व पर्यावरण विभाग की समीक्षा होगी।

विज्ञापन

इलाहाबाद में 21 को समीक्षा बैठक

up govt to prepare report card of dept

मुख्य सचिव आलोक रंजन 21 जुलाई को इलाहाबाद में इलाहाबाद व विंध्याचल मंडल तथा 8 अगस्त को मेरठ में मेरठ व सहारनपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा एवं औचक निरीक्षण करेंगे।

वे संबंधित मंडल मुख्यालय में औचक निरीक्षण के बाद जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने के लिए आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा उद्योग, व्यापार प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed