फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to give money for poor girls marriage.

गरीब लड़कियों की शादी कराने को 20-20 हजार रुपये देगी सरकार

Sun, 13 Mar 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Mar 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
UP govt to give money for poor girls marriage.
अखिलेश यादव - फोटो : getty images

राज्य सरकार डेढ़ लाख से ज्यादा गरीब बेटियों की शादी के लिए 20-20 हजार रुपये देगी। इसके लिए नई नियमावली जल्द ही जारी की जाएगी। अगले वित्त वर्ष की शुरुआत से ही ऑनलाइन आवेदन लेने की तैयारी है।

विज्ञापन


पिछले दो साल से बजट के अभाव में शादी-बीमारी अनुदान योजना बंद चल रही थी, लेकिन चुनावी वर्ष में सरकार ने इसे फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। अगले वित्त वर्ष से सिर्फ शादी के लिए अनुदान देने का फैसला किया गया है। बीमारी पर आर्थिक मदद नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन


हालांकि, शादी अनुदान को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने का निर्णय भी किया गया है। समाज कल्याण विभाग और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने प्रस्तावित नियमावली अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बता दें कि सामान्य और अनुसूचित जाति के लिए समाज कल्याण विभाग और पिछड़े वर्ग के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के जरिये योजना का लाभ दिया जाता है।

इन लोगों को मिलेगा फायदा

UP govt to give money for poor girls marriage.
यूपी के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : getty images

समाज कल्याण विभाग की प्रस्तावित नियमावली के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये सालाना आमदनी वाले परिवार योजना का लाभ लेने के हकदार होंगे।

वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने एक लाख तक की सालाना आमदनी वाले परिवारों को लाभ देने का प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, उच्चस्तर पर सहमति बनने के बाद ही दोनों विभागों ने अपनी-अपनी नियमावली बनाई है। इसलिए इनका पास होना तय है।

गौरतलब है, राज्य सरकार ने सामान्य, पिछड़े और अनुसूचित जाति की लड़कियों की शादी के लिए 316.25 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की है। इससे कुल एक लाख 58 हजार 125 लड़कियों को लाभान्वित किया जा सकेगा।

2016-17 में इन लड़कियों को मिलेगा शादी अनुदान
सामान्य वर्ग--20,625
अन्य पिछड़ा वर्ग--77,000
अनुसूचित जाति--60,500

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed