फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to focus on quality of coal.

UP: कोयले की गुणवत्ता पर रहेगी ‘तीसरी नजर’

Fri, 07 Nov 2014 02:32 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
UP govt to focus on quality of coal.

प्रदेश के बिजलीघरों में पहुंचने वाले कोयले की गुणवत्ता पर तीसरी आंख ‘निगाह’ रखेगी। पिछले दिनों कुछ बिजलीघरों में घटिया कोयले की आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार की आपत्ति के बाद केंद्र ने कोयले की गुणवत्ता की जांच के लिए ‘थर्ड वैल्यूअर’ नियुक्त करने की मांग मान ली है।

विज्ञापन


विद्युत उत्पादन निगम के सूत्रों का कहना है कि कुछ महीने पहले नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड से सूबे के बिजलीघरों में जो कोयला आ रहा था, उसमें बोल्डर्स (पत्थर के बड़े टुकड़े) के साथ-साथ राख की मात्रा भी काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन


ऐसे में इन इकाइयों से पूरी क्षमता से बिजली का उत्पादन नहीं हो पा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि घटिया कोयले का मामला काफी हद तक निपट गया है लेकिन ओबरा, हरदुआगंज, पनकी और पारीछा में लिंकेज से कम कोयले की आपूर्ति अब भी परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त कोयले की सप्लाई न होने से परियोजनाओं में कोल स्टॉक तैयार कराने में मुश्किल आ रही है। राज्य विद्युत उत्पादन निगम के निदेशक (तकनीकी) मुरलीधर भागचंदानी के  मुताबिक इसके लिए कोल इंडिया से लगातार लिखा-पढ़ी की जा रही है।

घटिया कोयले पर की गई थी आपत्ति

UP govt to focus on quality of coal.

इस पर प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल का कहना है कि कुछ समय पहले घटिया कोयले की आपूर्ति को लेकर केंद्र को पत्र लिखकर थर्ड वैल्यूअर की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया था।

वैल्यूअर की नियुक्ति कर दी गई है। फिलहाल अब बहुत ज्यादा समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed