UP: 37,680 और छात्रों को लैपटॉप देगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार शेष बचे 37,680 लैपटॉप को मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटेगी। इसमें से 2530 लखनऊ के छात्र-छात्राओं को बांटे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने बताया कि विगत वर्ष ये लैपटॉप बच गए थे जिसे बांटा जाना है।
उन्होंने बताया कि आगरा में 75, फिरोजाबाद 557, मैनपुरी 1370, मथुरा 735, अलीगढ़ 398, हाथरस 319, इलाहाबाद 3374, फतेहपुर 245, प्रतापगढ़ 1408, आजमगढ़ 1379, बलिया 269, मऊ 554, बदायूं 174, बरेली 520, शाहजहांपुर 371, बस्ती 69, संतकबीर नगर 1527, सिद्धार्थनगर 113, बांदा 71, हमीरपुर में 40 लैपटॉप बचे हैं। इसी तरह महोबा 47, बहराइच 634, बलरामपुर 668, गोंडा 1911, श्रावस्ती 11, अमेठी 722, बाराबंकी 659, फैजाबाद 510, सुल्तानपुर 925, देवरिया 573, गोरखपुर 1108, कुशीनगर 952, महाराजगंज 395, जालौन 279, झांसी 385, ललितपुर 16, औरैया 283, इटावा में 10 लैपटॉप बचे हैं।
ये रहे इन जिलों के आंकड़े
फर्रुखाबाद 217, कानपुर देहात 409, हरदोई 752, लखीमपुर खीरी 55, लखनऊ 2530, रायबरेली 737, उन्नाव 57, बागपत 138, बुलंदशहर 615, ज्योतिबाफुले नगर 627, गाजियाबाद 461, हापुड़ 141, मेरठ 532, भदोही 123, मिर्जापुर 201, सोनभद्र 112, अमरोहा 167, मुरादाबाद 240, रायपुर 490, संभल 35, मुजफ्फरनगर 1047, सहारनपुर 14, गाजीपुर 859, जौनपुर 131 तथा वाराणसी में 187 लैपटॉप का वितरण किया जाना है। एटा, कासगंज, अंबेडकर नगर, कन्नौज, सीतापुर, शामली तथा चंदौली जिलों से अभी बचे हुए लैपटॉप की सूचनाएं नहीं मिली हैं।