फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt to complete its plan

अखिलेश का 'सुपर प्लान', देगा दोहरा लाभ!

Wed, 20 Aug 2014 02:16 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
UP govt to complete its plan

सरकार अब नई परियोजनाओं की मंजूरी के साथ ही उनके लिए जरूरी स्टाफ व संसाधन की व्यवस्था भी करेगी। इससे जनता को परियोजनाओं का लाभ तत्काल मिलने लगेगा।

विज्ञापन


जिन परियोजनाओं के 75 प्रतिशत काम हो गए हैं, सरकार ने उसे तेजी से पूरा कराने का फैसला किया है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को वित्त एवं नियोजन विभाग की समीक्षा की।
विज्ञापन


बैठक में यह बात सामने आई कि अक्सर परियोजनाओं के निर्माण कार्य पूरे हो जाते हैं लेकिन तब तक वहां के लिए पदों के सृजन व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से जुड़ी कार्रवाई पूरी नहीं हो पाती। इससे लोगों को उस परियोजना का फायदा समय से नहीं मिल पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटलतीफी पर होगी कार्रवाई

UP govt to complete its plan

मुख्य सचिव ने भविष्य में परियोजनाओं की मंजूरी के समय ही स्टाफ के लिए पद सृजन व उपकरणों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। साथ ही हिदायत दी कि परियोजना पूरी होने तक सृजित पदों पर चयन भी कर लिया जाए।

मुख्य सचिव ने उन परियोजनाओं की खास तौर से समीक्षा की जिनके 75 फीसदी काम पूरे हो गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी परियोजनाओं के लिए आवश्यक बजट तत्काल जारी कर बाकी काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।

अवस्थापना सुविधाओं के कार्य पूरे होने पर फील्ड में नजर आने चाहिए। उन्होंने परियोजनाओं की लेटलतीफी के लिए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन देवेश चतुर्वेदी और प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर आदि उपस्थित थे।

2015-16 के बजट की तैयारी शुरू करें

UP govt to complete its plan

मुख्य सचिव ने बॉर्डर एरिया डवलपमेंट प्रोग्राम में चयनित पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती तथा महाराजगंज जिले के 21 ब्लाकों में सड़क पुलिया, सीसीरोड, पेयजल आदि के काम तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बुंदेलखंड पैकेज-2 की परियोजनाओं को जल्द स्वीकृत कराते हुए काम कराने का निर्देश भी दिया।

बजट की तैयारी शुरू करें
मुख्य सचिव ने वित्त वर्ष 2015-16 के बजट की तैयारी अभी से शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने दिसंबर तक जिला योजना समितियों की बैठकें करके जनवरी 2015 तक हर हाल में बजट की रूपरेखा तैयार करने को कहा है। इससे जिलों को बजट की रकम समय से जारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed