{"_id":"0ea66da840ca66660dc6d562647e2aad","slug":"up-govt-provides-z-class-security-for-kejariwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने दी केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने दी केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Jan 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। गुरुवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद में रहते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के अफसरों ने उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
केजरीवाल के अतिरिक्त सुरक्षा लेने से अनिच्छा जताए जाने को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने उनके लिए जेड प्लस के बजाय सिर्फ जेड श्रेणी की सुरक्षा देने को कहा था।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को इस मुद्दे पर बैठक हुई थी। दिल्ली पुलिस के आग्रह पर विचार करते हुए अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है।
जानकारों के अनुसार पहले केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था पर बाद में वह इस बात पर तैयार हो गए कि यह सुरक्षा उनके घर के बाहर दे दी जाए।