फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Govt on Shiksha Mitra issue.

शिक्षामित्रों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुरजोर पैरवी करेगी योगी सरकार

Tue, 02 May 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 May 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
UP Govt on Shiksha Mitra issue.
- फोटो : amar ujala

शिक्षामित्रों के मामले में 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं का एक पैनल पैरवी करेगा। पैरवी में कहीं भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

विज्ञापन


यह आश्वासन सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के एक शिष्टमंडल को सोमवार को दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अगुवाई में एक शिष्टमंडल सीएम से उनके सरकारी आवास पर मिला।
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों को सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की। साथ ही उन्होंने सीएम से यह भी मांग की कि शिक्षकों के अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार प्रधानाध्यापक को मिलना चाहिए जिससे उन्हें अफसरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएम ने उन्हें सभी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप दत्त, उपाध्यक्ष विनोद यादव, महिला मोर्चा की महामंत्री दीपाली निगम भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed