फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt on alert regarding Lumpy disease ministers themselves to take to field for monitoring

लंपी बीमारी पर यूपी सरकार अलर्ट: पशुपालन विभाग में छुट्टियों पर रोक; निगरानी को मंत्री खुद मैदान में उतरेंगे

Wed, 09 Sep 2026 01:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 01:29 PM IST
सार

लंपी की निगरानी के लिए पशुपालन मंत्री खुद मैदान में उतरेंगे। वे मंडलवार निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृति पर रोक लगा दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
UP govt on alert regarding Lumpy disease ministers themselves to take to field for monitoring
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी नियंत्रित है, फिर भी विभाग सतर्कता बरत रहा है। विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह झांसी मंडल और राज्य मंत्री कृष्णा पासवान जल्द ही चित्रकूट मंडल का निरीक्षण करेंगी।

विज्ञापन


विभाग ने सभी 18 मंडलों में प्रदेश मुख्यालय के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। ये अधिकारी मंगलवार को निरीक्षण के लिए निकल गए हैं। वे 23 सितंबर तक फील्ड में रहेंगे। अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने सभी डीएम एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि पशुपालन मंत्री एवं पशुपालन राज्य मंत्री खुद मंडलवार निरीक्षण करेंगे। वे किसी भी दिन निरीक्षण के लिए जा सकते हैं। उन्होंने अवकाश स्वीकृत नहीं करने का निर्देश दिया है। कहा है कि अपरिहार्य स्थिति में ही शासन से ही अवकाश स्वीकृत कराया जाए। मंडल स्तरीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी ग्राम पंचायत का निरीक्षण करें तो वहां के कम से कम 10 पशु पालकों से बातचीत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed