फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt is planning for mothers and children.

UP: महिलाओं और बच्चों के लिए योजना तैयार

Wed, 15 Oct 2014 01:20 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Oct 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
UP govt is planning for mothers and children.

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 तक वर्तमान शिशु मृत्यु दर 53 प्रति हजार को घटाकर 32 प्रति हजार करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


इसी प्रकार मातृ मृत्यु दर भी तीन प्रति हजार को घटाकर दो प्रति हजार करने की योजना है। यह जानकारी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 57 प्रति हजार से घटकर 53 प्रति हजार हो गई है। यह एक उपलब्धि है। लेकिन 2017 तक शिशु मृत्यु दर को 32 प्रति हजार पर लाना है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रसव इकाइयों पर तैनात चिकित्सकों, स्टाफ  नर्सों, एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी सीएमओ व सीएमएस को अपने यहां प्रसव इकाइयों पर तैनात कर्मियों को निर्धारित समय में प्रशिक्षित जरूर कराने के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी कर्मी प्रशिक्षण नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में समाजवादी एंबुलेंस सेवा 108 एवं नेशनल एंबुलेंस सेवा 102 ने अहम भूमिका निभाई है।

108 एंबुलेंस सेवा से लगभग 18 लाख एवं 102 एंबुलेंस सेवा से 7.5 लाख गर्भवती महिलाओं को लाभ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed