{"_id":"5fcb9876ec99de5c8e64eecb","slug":"up-govt-is-making-fake-promises-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार की फिल्म सिटी भी मनोरंजन का विषय बन गई है: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार की फिल्म सिटी भी मनोरंजन का विषय बन गई है: अखिलेश यादव
Sat, 05 Dec 2020 07:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ ख्याली पुलाव पका रही है। हवाई पुल बांधने में इसका कोई जवाब नहीं है। किसान और नौजवान सब परेशान हैं। सरकार के चार वर्ष होने को हैं, पर अभी तक जनता को कोई अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है। सिर्फ उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। फिल्म सिटी की योजना मनोरंजन का विषय बनकर रह गई है। आम लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि जब लॉकडाउन के हालात थे, छंटनी हो रही थी और लोग अपनी जान बचाने को सिर पर गठरी लादे पलायन कर रहे थे, तब भी आपदा में अवसर का खूब बहाना चला। लोकतंत्र में निर्लज्जता की यह पराकाष्ठा है। सरकार के आंकड़ों पर ही विश्वास किया जाए तो शैक्षिक संस्थाओं, मेडिकल संस्थानों और सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं। नौकरियों में भर्ती पर विवाद थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों पर सत्ता का धन खर्च कर अपनी नाकामयाबियां छुपाने का काम कर रही है। कौन-सी फैक्टरी या उद्योग लगाया, कहां विकास हुआ, जिससे रोजगार मिलने लगा है। सरकारी तौर पर निवेशकों के लिए सहूलियतों का पिटारा खोल दिया गया है, लेकिन यह पिटारा खाली का खाली ही दिखता है। जनता को वर्ष 2022 का इंतजार है, जब वह भाजपा नेताओं से उनके वादों का हिसाब लेगी।
विज्ञापन