फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt in pressure in petrol theft case.

पेट्रोल चोरी पर दबाव में सरकार, अब सीधे पंपों पर नहीं होगी कार्रवाई

Thu, 04 May 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 May 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
UP govt in pressure in petrol theft case.
demo pic

लखनऊ में पेट्रोल चोरी के खुलासे और अधिकतर पेट्रोल पंपों पर इस तरह की चोरी की जानकारी होने के बाद भी सरकार अब सीधे पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई नहीं करेगी। सरकार ने हर जिले में पेट्रोल पंपों की जांच के लिए टीमें बनाई हैं।

विज्ञापन


इन टीमों को चार स्तर पर जांच के लिए कहा गया है। पहले स्तर पर यह देखा जाएगा कि पेट्रोल पंप पर चिप लगी है और तेल की घटतौली हो रही है। ऐसी स्थिति में पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे स्तर पर अगर मशीन में चिप मिलती है लेकिन घटतौली नहीं हो रही है तो मशीन को सील कर दिया जाएगा और चिप डिस्पेंसर के पल्सर यूनिट के सर्किट को निकाल कर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी स्थिति में किसी पेट्रोल पंप पर सील टूटी पाई जाती है या फिर मशीन के अंदर छेड़छाड़ के सुबूत मिलते हैं तो भी संबंधित डिस्पेंसर यूनिट को सील कर दिया जाएगा और पल्सर यूनिट को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। किसी मशीन में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं पाई जाती है तो वह मशीन चालू रहेगी।

एसटीएफ होगी सहायक की भूमिका में

UP govt in pressure in petrol theft case.

एसटीएफ के आईजी राम कुमार ने बताया कि अब जो भी जांच होगी उसमें एसटीएफ की भूमिका सहयोगी की होगी। किसी को अगर कुछ समझना होगा तो उसके लिए एसटीएफ के अधिकारी उसके लिए उपलब्ध होंगे।

आईजी ने बताया कि हर जिले में छह विभिन्न अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो एक एक पेट्रोल पंप की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी तरह से समझा दिया गया है कि किस किस तरह से पेट्रोल चोरी के लिए किन किन स्थानों पर चिप लगी हो सकती है इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है।

आईजी ने बताया कि सिर्फ मशीन में ही नहीं टैंक में भी चिप लगे होने के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed