फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt extends service of an IAS

आजम का जलवा, हुई रिटायर अफसर की तैनाती

Thu, 31 Jul 2014 04:32 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Jul 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
UP govt extends service of an IAS

प्रदेश सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री मो. आजम खां के बेहद करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीप्रकाश सिंह को सात माह का सेवा विस्तार दे दिया गया है।

विज्ञापन


वे बृहस्पतिवार को रिटायर होने वाले थे। वे पूर्व की तरह सचिव नगर विकास, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) निदेशक का काम देखते रहेंगे।

विज्ञापन

राज्यपाल ने दी मंजूरी

UP govt extends service of an IAS

प्रमुख सचिव नियुक्ति राजीव कुमार ने बुधवार को जारी आदेश में कहा है कि नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग, निदेशक सूडा और अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग से संबंधित कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए राज्यपाल ने श्रीप्रकाश सिंह को विशेष कार्याधिकारी व पदेन सचिव के सृजित नि:संवर्गीय अस्थाई पद पर कार्य करने की मंजूरी दी है।

पीसीएस से पदोन्नत होकर बने आईएएस

UP govt extends service of an IAS

इनका कार्यकाल 28 फरवरी 2015 तक होगा। पीसीएस से पदोन्नति पाकर आईएएस सेवा में आए श्रीप्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन के सात साल तक लगातार महामंत्री रहने के बाद आईएएस एसोसिएशन में संयुक्त सचिव बनाए गए।

लखनऊ नगर निगम में नगर आयुक्त रहने के दौरान उन्होंने शहर को अतिक्रमणमुक्त कराने का विशेष अभियान चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed