फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt extend date in 72825 teachers recruitment

72825 शिक्षक भर्ती में मिल रही 'तारीख पर तारीख'

Tue, 15 Jul 2014 06:36 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Jul 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
UP govt extend date in 72825 teachers recruitment

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन में सुधार के लिए प्रत्यावेदन अब 21 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे।

विज्ञापन


पहले इसे भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। प्रदेश में अब तक करीब 60 लाख आवेदकों ने अपने ऑनलाइन विवरण डाउनलोड किए हैं।

इसके आधार पर संशोधन के लिए जिलेवार प्रत्यावेदन भेजे जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्यावेदन भेजने के लिए डाकघरों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ रही है।

तीसरी बार बढ़ी तारीख

UP govt extend date in 72825 teachers recruitment

डाक विभाग ज्यादा भीड़ को देखते हुए शासन से तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे मानते हुए प्रत्यावेदन भेजने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय किया गया।

प्रत्यावेदन अब 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक संबंधित जिले के डायटों पर भेजे जा सकते हैं। प्रत्यावेदन देने के लिए समय सीमा तीसरी बार बढ़ाई गई है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बताया कि जिलेवार संशोधन का प्रत्यावेदन मिलने के बाद अंतिम मेरिट निकालने के साथ ही काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देख सकते हैं ब्यौरा

UP govt extend date in 72825 teachers recruitment

विभागीय जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर में करीब 68 लाख आवेदन शिक्षक भर्ती के लिए आए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग ने http://upbasiceduboard.gov.in, http://164.100.181.130, http://164.100.181.234 तथा http://164.100.181.141 पर पूरा ब्यौरा ऑनलाइन किया है।

आवेदक ऑनलाइन ब्यौरा देखकर गलतियों को सुधारने के लिए प्रत्यावेदन दे सकते हैं।

सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा है कि प्रत्यावेदन देने के लिए आवेदकों को पूरा मौका इसलिए दिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed