{"_id":"58dd055d4f1c1bc20463da5c","slug":"up-govt-announces-compensation-for-mahakaushal-derailment-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकौशल एक्सप्रेस हादसा: एक्शन में योगी सरकार, मुआवजे का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकौशल एक्सप्रेस हादसा: एक्शन में योगी सरकार, मुआवजे का ऐलान
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
Updated Thu, 30 Mar 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
महाकौशल एक्सप्रेस हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकौशल रेल हादसे पर योगी सरकार एक्शन में है। सरकार ने हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। हादसे में कम घायलों को 25 हजार तो गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली।
हादसे में पचास से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। रेलवे ने अलर्ट जारी करते हुए हेल्प लाइन नंबर दिए हैं।
वहीं इस हादसे के बाद पूरे बुंदेलखंड का रेल यातायात प्रभावित है। दर्जनों ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गयी हैं। बचाव दल के लोग कोच से घायलों को बाहर निकालने और रेलवे ट्रैक को खाली करने में लगे हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ATS की टीम को अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा कि वेल्डिंग के कारण पटरी टूटी हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा जानबूझकर हथियार से काटा हुआ लग रहा है, इसकी वजह की जांच की जाएगी।
विज्ञापन