फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP govt agree on double pension system.

यूपी सरकार दोहरी पेंशन देने को तैयार

Sat, 06 Dec 2014 02:11 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Dec 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
UP govt agree on double pension system.

प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के उस फैसले को लागू करने का फैसला किया है जिसमें पेंशनर सैन्य कर्मियों के आश्रितों को दोहरे पेंशन का लाभ देने की बात कही गई है। शासन ने इस सबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने ऐसे सैन्य पेंशनरों के परिवारीजनों के बारे में नई व्यवस्था की है जो सैन्य सेवा से मुक्त किए गए अथवा सेवानिवृत्त होने के बाद सिविल सेवा में या केंद्र अथवा राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त संस्थाओं व स्थानीय निधियों में फिर से नियुक्ति प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा ऐसे सैन्य कर्मियों के परिवार भी नए आदेश का फायदा पाएंगे जिनको मृत्यु की तिथि तक सैन्य सेवा के लिए स्वीकृत पेंशन मिल रही थी।

इस तरह के कर्मियों के परिवार को उनकी सिविल सेवा के लिए स्वीकृत पारिवारिक पेंशन (यदि कोई हो) के साथ-साथ 24 सितंबर 2012 से सैन्य सेवा के लिए भी पारिवारिक पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में जारी आदेश में समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों व विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग में पुनर्नियोजित सैन्य पेंशनरों को जानकारी दे दें, जिससे कर्मी संबंधित रिकॉर्ड आफिस से संपर्क कर इस संबंध में कार्यवाही कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed