{"_id":"5c0672b3bdec22419302143d","slug":"up-governor-ram-naik-said-bulandshahr-incident-condemnable","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसा की राज्यपाल ने की कड़ी निंदा, बोले- वजह कुछ भी हो हिंसा बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसा की राज्यपाल ने की कड़ी निंदा, बोले- वजह कुछ भी हो हिंसा बर्दाश्त नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव महाव में सोमवार सुबह गोवंश अवशेष मिलने के बाद हुई हिंसा और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या की राज्यपाल राम नाईक ने कड़ी निंदा की है। आज सुल्तानपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वजह कुछ भी हो, लेकिन इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं, जल्द ही सच सामने आएगा।
विज्ञापन
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रात 9 बजे बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें गृह सचिव और एडीजी समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी इस घटना को दुखद करार देते हुए कहा है कि सरकार इस मामले में उचित कदम उठा रही है।
विज्ञापन
घटना से जुड़े दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि बुलंदशहर में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस, हिंदूवादी संगठनों और ग्रामीणों में जमकर टकराव हुआ था। गुस्साए ग्रामीणों ने चिंगरावठी चौकी के पास सड़क पर जाम लगा दिया। स्याना थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
भीड़ ने चौकी के बाहर खड़े पुलिस के दर्जनों वाहनों में आग लगा दी। चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान को आग लगा दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इस पर ग्रामीणों ने सुबोध कुमार पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों की तरफ से हुई गोलीबारी में कोतवाल सुबोध और एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।