{"_id":"5e4821d8318f61befe23a969ff44c75e","slug":"up-governor-changes-protocal-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नाईक ने बदल दी यूपी की प्रोटोकाल प्रथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नाईक ने बदल दी यूपी की प्रोटोकाल प्रथा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रोटोकाल की वर्तमान प्रथा में संशोधन करते हुए कहा है कि राज्य के अन्तर्गत आयोजित होने वाले समारोहों में तथा राज्य के महानुभावों एवं राज्यपाल महोदय के मध्य होने वाले परस्पर वार्तालाप में ‘His Excellency’अथवा ‘महामहिम’ शब्द का प्रयोग नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
ऐसे अवसरों पर हिन्दी में ‘महामहिम’ के स्थान पर ‘माननीय राज्यपाल’ अथवा ‘राज्यपाल महोदय’ शब्द का प्रयोग किया जायेगा।
‘गवर्नर’ के पदनाम के पूर्व ‘Hon'ble’ शब्द का प्रयोग किया जायेगा। परम्परागत भारतीय शुभकामनाओं में नाम से पूर्व ‘श्री या श्रीमती या सुश्री’ शब्द का प्रयोग किया जायेगा।
विज्ञापन
श्री नाईक ने यह भी कहा है कि शासकीय टिप्पणियों में ‘महामहिम’ के स्थान पर ‘राज्यपाल महोदय’ शब्द का प्रयोग किया जायेगा।