{"_id":"612c77778ebc3e79fe26239a","slug":"up-governor-and-chief-minister-yogi-congratulate-on-krishna-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई, योगी बोले- कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई, योगी बोले- कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं उत्सव
Mon, 30 Aug 2021 11:45 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:45 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से जन्माष्टमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाने जाने की अपील की है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि श्रीकृष्ण उस महान शक्ति के रूप में अवतरित हुए जिन्होंने संसार से अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म की स्थापना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि श्रीकृष्ण उस महान शक्ति के रूप में अवतरित हुए जिन्होंने संसार से अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म की स्थापना की। गीता के माध्यम से प्राप्त उपदेश संपूर्ण मानवजाति को आज भी निष्काम भाव से कर्म के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई है कि श्रद्धा, आस्था और विश्वास का यह पर्व समाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना तथा अधर्म, अन्याय व अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोगों से जन्माष्टमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाने जाने की अपील की है। जन्माष्टमी की बधाई देने वालों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह आदि शामिल रहे।