{"_id":"5e08576e8ebc3e87a82064ed","slug":"up-governor-anandiben-patel-visits-lucknow-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ चिड़िया घर का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ चिड़िया घर का किया भ्रमण
Mon, 30 Dec 2019 04:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Dec 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्राणि उद्यान की सैर की। करीब डेढ़ घंटे जू भ्रमण के दौरान उन्होंने गोल्फ कार व पैदल चलकर बाड़ों में वन्यजीवों को निहारा और उनके नाम, दिनचर्या, भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। घायल होकर आने वाले वन्यजीवों की इलाज व्यवस्था देखने के बाद उन्होंने प्रकृत शिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने केंद्र को और हाईटेक बनाने के निर्देश दिए ताकि वन्यजीवों से जुड़ी तमाम जानकारियां स्कूली बच्चे और सैलानी जान सके। सैर के दौरान उनके साथ वन विभाग के एपीपीसीएफ संजय श्रीवास्तव, निदेशक जू आरके सिंह, उपनिदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला, रेंजर संजीव जौहरी समेत तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
दर्शकाें के साथ निहारे वन्यजीव
करीब 11:40 बजे जू पहुंची राज्यपाल ने गोल्फ कार से सैर की। टाइगर हाउस, भालू हाउस, पक्षी बाड़े को दर्शकों के साथ ही पैदल ही देखा। आदमखोर बाघ किशन समेत अन्य बाघों को देखकर जोड़ों के अलग रहने का कारण जाना। भालू बाड़े के बाद डक पांड में परिंदों की उड़ान देखने के बाद जिराफ, शुतुरमुर्ग बाड़े के बारे में जानकारी ली। लॉयन हाउस विजिट के दौरान उन्हें नर बब्बर शेर पृथ्वी तो सामने ही दिखा, लेकिन धूप निकल आने के चलते सामने वाले लॉयन हाउस की चारों शेरनियां नीचे धूप में लेटी दिखीं। बच्चों और अभिभावकों ने कई जगह उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। एक जगह अभिभावकों ने उनसे गुजारिश भी की कि बच्चे स्कूलों में भी मोबाइल ले जाते हैं, स्कूलों को नो मोबाइल जोन डवलप किया जाए।
विज्ञापन
केंद्र भ्रमण जू परिसर में पौधा रोपा
राज्यपाल ने सबसे ज्यादा समय जू के प्रकृति शिक्षण केंद्र में बिताया। यहां उन्होंने वन्यजीवों के अंग अवशेष, खाल, पंजे आदि देखे और जानकारी ली। सेंटर के भीतर पक्षियों की आवाज वाले यंत्र में उन्होंने और पक्षियों की आवाज जोड़ने को कहा, साथ ही 3डी मूवी हॉल में बच्चों के लिए वाइल्ड लाइफ की और मूवी दिखाने को भी कहा। नरही गेट पर बने जू सेल्फी सेंटर जोन के पास भी उन्होंने समय बिताया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने सफेद बाघ के बाड़े के सामने पारिजात का पौध रोपा।
विज्ञापन