फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP governor addressed a convocation day in Krishi Vishwavidyalaya in Ayodhya.

Ayodhya: कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल, कहा- खेती में नई तकनीक पर करें शोध, बढ़ाएं किसानों की आमदनी

Mon, 16 Jan 2023 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Jan 2023 03:31 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कृषि के क्षेत्र में और प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि ड्रोन तकनीक को और विकसित करें और मोटे अनाज के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन
UP governor addressed a convocation day in Krishi Vishwavidyalaya in Ayodhya.
मेधावियों के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आचार्य नरेंद्र देव राजनीतिक सुधारक के साथ उच्च कोटि के शिक्षाविद थे। वह समझते थे कि हमारे देश का भविष्य कृषि व यहां के किसान हैं। जब तक वह सुरक्षित हैं तभी हमारा देश सुरक्षित है। आज कृषि विश्वविद्यालयों में हो रहे रोज नए नए प्रयोग से कृषि के क्षेत्र में परिवर्तन आया है। कृषि विश्वविद्यालय में शोध करने वाले छात्रों को चाहिए कि वह खेती के नए गुण विकसित करें, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सके।

विज्ञापन


यह बातें  राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कही। वह सोमवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 24 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कृषि ड्रोन तकनीक को और विकसित करने पर जोर दिया साथ ही मोटे अनाज को प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश की 50 प्रतिशत से ज्यादा की आबादी कृषि पर निर्भर है। इसको देखते हुए प्रदेश व केंद्र व भाजपा सरकार द्वारा उत्पादन बढ़ाने के तहत तकनीक पर जोर दिया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनें इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल व कृषि मंत्री ने उपाधि व मेडल प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 6 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 12 को कुलपति स्वर्ण पदक, 7 को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किया गया साथ ही 545 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed