{"_id":"5742985c4f1c1bb315691129","slug":"up-government-will-take-concern-of-taj-mahal-says-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल को हरा नहीं होने देंगे यूपी के सीएम अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल को हरा नहीं होने देंगे यूपी के सीएम अखिलेश यादव
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 May 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल के हरा होने संबंधी मीडिया में आई खबरों को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि ताजमहल हमारी विशिष्ट और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है।
विज्ञापन
प्रदेश की सपा सरकार इस इमारत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने देगी। इसकी नैसर्गिक खूबसूरती बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मीडिया में इस आशय की खबरें आई हैं कि ताजमहल और उस पर हुई नक्काशी पर जगह-जगह पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं।
इससे ताजमहल की स्वाभाविक सुंदरता प्रभावित हो रही है। ऐसा काइरोनोमस नामक कीडे़ के कारण हो रहा है जो आगरा में यमुना नदी के बढ़े हुए प्रदूषण के कारण तेजी से पनप रहा है।
विज्ञापन
ये कीड़े ताजमहल के सफेद संगमरमर पर बैठकर गंदगी छोड़ रहे हैं। इससे ताजमहल का संगमरमर हरा हो रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आगरा के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पुरातत्व विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सभी संबंधित अधिकारियों को इस घटना के वास्तविक कारणों का जल्द पता लगाकर समाधान निकालने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस समस्या के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।