फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government will provide free accommodation to obc students

सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले इन छात्रों को सरकार देगी मुफ्त हॉस्टल

Sun, 26 Jun 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Jun 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
up government will provide free accommodation to obc students
डेमो प‌िक

सरकार ने सिविल सर्विसेज की कोचिंग लेने वाले ओबीसी छात्रों के रहने की व्यवस्था करने का फैसला किया है। इसके लिए सूबे के पांच शहरों आगरा, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद और इलाहाबाद में हॉस्टल बनाए जाएंगे। शासन ने इस बाबत पिछड़ा वर्ग निदेशालय से प्रस्ताव ले लिए हैं।

विज्ञापन


जल्द ही अंतिम स्वीकृति जारी होने की उम्मीद है। प्रदेश में अभी सिर्फ आईएएस और पीसीएस सरीखी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एससी-एसटी छात्रों के लिए ही हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है। 
विज्ञापन


यहां गरीब मेधावी छात्रों को मुफ्त में रहने की सुविधा दी जाती है, ताकि परीक्षा की तैयारी में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आए। अब सरकार ने पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी यह सुविधा देने का मन बना लिया है। प्रस्तावित प्रत्येक हॉस्टल में 50 छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन

up government will provide free accommodation to obc students
छात्र 21 जून से 25 जून के बीच प्रवेश फार्म जमा करवा पाएंगे।
इनमें दो लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों के मेधावी छात्रों को रहने की सुविधा मिलेगी। चयन मेरिट के आधार पर होगा और एक छात्र अधिकतम दो साल तक इस सुविधा का लाभ ले सकेगा। 

शासन के सूत्रों के मुताबिक, पिछड़ा वर्ग निदेशालय ने पांचों शहरों में हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं। सैद्धांतिक स्वीकृति जारी होने पर हॉस्टल निर्माण और उनमें प्रवेश पाने वाले छात्रों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed