{"_id":"5f0f2f626676af444919440c","slug":"up-government-will-provide-bicycles-and-uniforms-to-st-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को साइकिल और यूनिफार्म देगी यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को साइकिल और यूनिफार्म देगी यूपी सरकार
Wed, 15 Jul 2020 10:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
साइकिल चलाती दो लड़कियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को यूनिफॉर्म और साइकिल देगी। कक्षा 6, 9 और 11 में पढ़ने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस मद में प्रति चयनित छात्रा 4000 रुपये का बजट रखा गया है। जनजातीय कल्याण निदेशालय ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा है कि वे संबंधित जिलों में पात्र छात्राओं का चयन करें। एक छात्रा को 700 रुपये मूल्य की यूनिफॉर्म और 3300 रुपये की साइकिल दी जाएगी।
विज्ञापन
अभी तक प्रदेश सरकार इस संबंध में धनराशि का प्रावधान तो करती थी, पर जिलास्तरीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण बजट खर्च नहीं हो पाता था। अंदाजा इससे लगाते हैं कि वर्ष 2019-20 में सोनभद्र में इस मद का 40 लाख रुपये का बजट सरेंडर किया गया।
विज्ञापन
इस बार सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा है कि वे समय रहते छात्र-छात्राओं का चयन कर सूची निदेशालय को भेजें। अगर किसी जिले से सूची नहीं आई और वहां जांच में छात्राएं पात्र मिलीं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जनजातीय कल्याण निदेशालय के मुताबिक, साइकिल और यूनिफॉर्म मद में सरकार ने एक करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है। इससे 2500 छात्राओं को योजनाओं का लाभ दिया जा सकता है।
विज्ञापन