फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government will go from village to village for Mission-2022, minister in charge will migrate in the blocks of the district

यूपी : मिशन-2022 के लिए गांव-गांव जाएगी सरकार, जिले के ब्लॉकों में प्रभारी मंत्री करेंगे प्रवास

Mon, 14 Jun 2021 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Jun 2021 09:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवास के दौरान किसी योजना का शुभारंभ करने, सहायता राशि वितरण के साथ बैठक लेकर स्थानीय लोगों से फीडबैक लें। 

विज्ञापन
UP: Government will go from village to village for Mission-2022, minister in charge will migrate in the blocks of the district
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन-2022 विजय के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री जून और जुलाई माह के दौरान गांव-गांव में जाकर सेवा कार्य करेंगे और वहीं रहकर जनता के बीच सरकार और संगठन की थाह भी लेंगे। सभी मंत्री कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान सरकार की ओर से किए गए सफल प्रबंधन की जानकारी भी जनता को देंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों को जून-जुलाई तक अपने प्रभार वाले जिले के हर ब्लॉक में प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूूदगी में लोक भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश होने के बावजूद यूपी में दूसरी लहर को सबसे जल्दी नियंत्रित किया गया है। प्रतिदिन चार लाख टेस्ट कराए जा रहे हैं, सबसे कम पॉजिटिव रेट और सबसे अधिक रिकवरी दर भी यूपी की है। यहां कर्मचारियों और अधिकारियों की कोरोना से मृत्यु पर अनुग्रह राशि दी जा रही है। प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी वालों सहित अन्य श्रमिकों को आर्थिक सहायता भी दी गई है। 
विज्ञापन


मंत्री और संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता संयुक्त रूप से सरकार के कोरोना प्रबंधन की उपलब्धि को जनता के बीच जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री जिले के ब्लॉक में प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करें। प्रवास के दौरान किसी योजना का शुभारंभ करने, सहायता राशि वितरण के साथ बैठक लेकर स्थानीय लोगों से फीडबैक लें। मुख्यमंत्री ने सेवा कार्यों के जरिए स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सुविधाएं व टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने, स्वच्छता और वृक्षारोपण व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योगी मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना प्रबंधन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए सरकार व संगठन की ओर से संयुक्त रूप से किए गए प्रयास सफल भी हुए हैं। महामारी के दौर में सरकार व संगठन ने गांव-गांव जनसेवा के कार्य किए हैं। ब्लॉक में रहने वाले प्रमुख जाति-समाज के प्रभावशाली लोगों, प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े लोगों से मुलाकात कर उन्हें कोरोना प्रबंधन में मिली सफलता और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए। 


इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में किए गए प्रबंधन और संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों का प्रस्तुतीकरण भी दिया। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेश राणा सहित अन्य मंत्री उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed