फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government will go door to door to make one lakh more elderly pensioners, target of making five lakh new pensioners

यूपी : एक लाख और बुजुर्ग पेंशनर बनाने के लिए घर-घर जाएगी सरकार, पांच लाख नए पेंशनर बनाने का लक्ष्य

Fri, 23 Jul 2021 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Jul 2021 07:42 PM IST
सार

प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के एक लाख और लाभार्थी बनाने के लिए सरकार ने सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। चालू वित्त वर्ष में पांच लाख नए पेंशनर्स बनाने का लक्ष्य दिया गया था, पर अभी तक चार लाख ही लाभार्थी चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
UP: Government will go door to door to make one lakh more elderly pensioners, target of making five lakh new pensioners
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : demo pics

विस्तार

प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के एक लाख और लाभार्थी बनाने के लिए सरकार ने सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। चालू वित्त वर्ष में पांच लाख नए पेंशनर्स बनाने का लक्ष्य दिया गया था, पर अभी तक चार लाख ही लाभार्थी चयनित हुए हैं। इन नए चयनित लाभार्थियों को अगले माह पहली किस्त दी जाएगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बेसहारा बुजुर्गों के लिए इस योजना का लाभ देती है। इसमें 500 रुपये प्रति माह की दर से भुगतान किया जाता है। यूपी में वर्तमान में करीब 50 लाख बुजुर्गों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। चुनावी वर्ष में सरकार ने समाज कल्याण विभाग को 5 लाख और लाभार्थी चयनित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 4 लाख पात्र लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। सभी जिलों में जिला प्रशासन के माध्यम से एक लाख नए पात्र लाभार्थियों की तलाश की जा रही है। कहा गया है कि योजना के लिए तय मानकों पर खरा उतरने वाले बुजुर्गों का ही चयन किया जाए। इस कार्य के लिए लेखपाल और ग्राम पंचायत सेक्रेटरी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव, समाज कल्याण के. रविंद्र नायक ने बताया कि अगले माह नए चयनित लाभार्थियों के खातों में राशि भेज दी जाएगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने की तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed