{"_id":"60486216f387944f301487cb","slug":"up-government-will-do-jio-tagging-for-wheat-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"6000 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदेगी सरकार, किसानों की सुविधा के लिए की जाएगी जियो टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6000 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदेगी सरकार, किसानों की सुविधा के लिए की जाएगी जियो टैगिंग
Wed, 10 Mar 2021 11:37 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए गेहूं क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग शुरू करा दी है। इससे क्रय केंद्रों की लोकेशन ऑनलाइन पता चल सकेगी। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 जून तक प्रदेश के 6000 केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक गेहूं की खरीद की जाएगी। भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य तथा रसद विभाग की वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना जरूरी है। किसान स्वयं अथवा साइबर कैफे व जन-सुविधा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। यदि केंद्र प्रभारी किसान का गेहूं लेने से मना करेगा तो तहसील स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष अपील कर सकता है।
विज्ञापन
100 क्विंटल से अधिक गेहू होने पर एसडीएम बटाईदारों का सत्यापन करेंगे। यदि किसान सीलिंग एक्ट की निर्धारित सीमा से अधिक भूमि पर गेहूं की बिक्री का पंजीकरण करेगा तो इसका सत्यापन डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी।
विज्ञापन