{"_id":"6425544110fc1011a80fa0a9","slug":"up-government-will-distribute-laptops-and-tablets-to-students-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Govt Tablet Smart fone Scheme: 35 लाख युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देने की तैयारी में योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Govt Tablet Smart fone Scheme: 35 लाख युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देने की तैयारी में योगी सरकार
Thu, 30 Mar 2023 04:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Mar 2023 04:36 PM IST
सार
योगी सरकार प्रदेश के 35 लाख युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए अभी तक 60 लाख रजिस्ट्रेशन करवाए जा चुके हैं। सरकार ने बिड अभिलेख को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी कैबिनेट ने विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 10 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने से संबंधित निविदा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से वित्त वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 35 लाख युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देने का लक्ष्य है। 2022-23 के लक्ष्य के लिए बजट में 3600 करोड़ की व्यवस्था की गई है। योजना के तहत शिक्षण संस्थाओं को अपने विद्यार्थियों का विवरण डीजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड करना है। अब तक 60 लाख युवाओं का डाटा अपलोड किया गया है। नोडल संस्था यूपी डेस्को ने 20 लाख स्मार्टफोन-टैबलेट की खरीद की थी। इनमें से 16 लाख का वितरण 2021 से अब तक किया जा चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा अध्यक्ष की हिदायत, टिकट वितरण में न हो पैसे का लेन-देन, पद बेचने की शिकायत न मिले
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुस्लिमों को भी टिकट देगी भाजपा, ब्लू प्रिंट तैयार किया गया
इन्हें लाभ: तकनीकी व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल, नर्सिंग सहित विभिन्न शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अध्ययनरत युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
छह माह में सभी पात्रों को लाभ: औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष सभी पात्र विद्यार्थियों को आगामी छह महीने में स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे। अगले वित्तीय वर्ष से स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को ही इनका वितरण करना रहेगा।