{"_id":"64ef4b180fbd0976f5082963","slug":"up-government-will-conduct-biometric-verification-of-every-ration-card-holder-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश सरकार हर राशन कार्डधारक का कराएगी बायोमेट्रिक सत्यापन, तौल मशीन होंगी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश सरकार हर राशन कार्डधारक का कराएगी बायोमेट्रिक सत्यापन, तौल मशीन होंगी ऑनलाइन
Thu, 31 Aug 2023 07:07 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:07 AM IST
सार
गल्ले की सभी 80 हजार दुकानों पर तौल मशीन भी लगाई जाएगी। यह तौल मशीन सीधे ई-पॉस मशीन से जुड़ी होगी। इससे जितना अनाज लाभार्थी को तौलकर दिया जाएगा, ई-पॉस मशीन उतने की रसीद तत्काल निकालकर देगी।
विज्ञापन
राशन प्राप्त करते लोग। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार हर राशन कार्डधारक का बायोमेट्रिक सत्यापन कराएगी। कुल 15 करोड़ लाभार्थियों की ई-केवाईसी (ऑनलाइन सत्यापन) कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए खाद्य विभाग को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
सस्ते गल्ले की दुकानों से अनाज व अन्य जिसों के वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत ही प्रत्येक लाभार्थी को कोटेदार के यहां जाकर ई-पॉस मशीन के जरिये आधार में लगे अंगूठे का सत्यापन कराना होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि असली व्यक्ति ही योजना का लाभ ले रहा है। इस प्रक्रिया को अगले 5-6 माह में पूरा करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सस्ते गल्ले की सभी 80 हजार दुकानों पर तौल मशीन भी लगाई जाएगी। यह तौल मशीन सीधे ई-पॉस मशीन से जुड़ी होगी। इससे जितना अनाज लाभार्थी को तौलकर दिया जाएगा, ई-पॉस मशीन उतने की रसीद तत्काल निकालकर देगी। इस रसीद को लाभार्थी को दिया जाएगा। ये तौल मशीनें ई-पॉस मशीन की तरह ही वेंडर से किराये पर ली जाएंगी। आसान भाषा में कहें तो यह तौल मशीनें भी ऑनलाइन हो जाएंगी।
विज्ञापन