फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government starts working on budget for 2024-25.

यूपी में बजट की तैयारी शुरू: अफसरों को सख्त निर्देश, आंकड़ों में न हो गलती, नई योजनाओं को लेकर ये है प्लान

Tue, 17 Oct 2023 01:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Oct 2023 01:42 PM IST
सार

यूपी में बजट की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने नई योजनाओं को लेकर निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP government starts working on budget for 2024-25.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए बजट की तैयारी शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को वित्तमंत्री के बजट भाषण के लिए बजट सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


नवरात्र के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने बजट अनुमान तैयार करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार के वार्षिक आय-व्यय अनुमान प्रदेश की विधायिका के सामने वित्त मंत्री प्रस्तुत करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: जारी हुईं राम मंदिर की नई तस्वीरें, भव्य दिख रहा रामलला का दरबार, 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ममता का कत्ल: जिस दादी ने लुटाया प्यार... उन्हीं पर क्रूरता की सारी हदें पार; जरा भी न कांपे मानस के हाथ


बजट भाषण में शामिल आंकड़ों व तथ्यों को शून्य त्रुटि के साथ तैयार करने के लिए सभी विभागों से कहा गया है। इसके तहत प्रशासकीय विभाग विभागीय योजनाओं व उपलब्धियों का विवरण पांच पेज में तैयार करेंगे। बजट भाषण में शामिल की जाने वाली सामग्री हार्ड कॉपी के साथ सॉफ्ट कॉपी में ईमेल से भेजी जाएगी।

विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि बजट भाषण के लिए तथ्य तैयार करते समय राज्य सरकार की नीतियों, प्राथमिकताओं, फ्लैगशिप योजनाओं और नई योजनाओं को खासतौर पर शामिल किया जाए।

इस बात का ध्यान रखने की ताकीद की गई है कि ऐसी किसी योजना को बजट भाषण की सामग्री में शामिल न किया जाए, जो बजट में सम्मिलित नहीं है। कोई भी प्रशासकीय विभाग सीधे वित्त विभाग को अपनी सूचना नहीं देगा बल्कि विभाग के विशेष सचिव के जरिये भेजी गई रिपोर्ट को स्वीकार किया जाएगा। ये भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है कि राज्यपाल के अभिभाषण और बजट भाषण में शामिल आंकड़ों में जरा-सा भी भिन्नता न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed