फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government sends proforma to CBI investigation in UPPSC recruitment.

UPPSC में भर्तियों की जांच के लिए योगी ने केंद्र को भेजा प्रोफार्मा

Wed, 02 Aug 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Aug 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
UP government sends proforma to CBI investigation in UPPSC recruitment.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा की गई सभी भर्तियों की जांच सीबीआई से कराने के लिए प्रोफार्मा केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 1 अप्रैल 2012 से लेकर 31 मार्च 2017 तक हुई यूपीपीएससी की सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने का सरकार ने निर्णय लिया था और कैबिनेट से इसे मंजूरी भी मिली थी।
विज्ञापन


आयोग की ओर से कराई गई भर्ती की जांच सीबीआई से कराने के लिए 25 जुलाई को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। विधानसभा में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल के दौरान यूपीपीएससी की ओर से की गई भर्ती की जांच सीबीआई से कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सपा की सरकार के दौरान वर्ग विशेष को खास तवज्जो देते हुए भर्ती की गई। अब गेंद सीबीआई के पाले में है।

पूर्व की सिफारिशों पर अभी नहीं हुआ निर्णय

UP government sends proforma to CBI investigation in UPPSC recruitment.

प्रदेश सरकार इससे पहले भी रिवर फ्रंट और दिल्ली-सहारनपुर-यमुनोत्री मार्ग में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर चुकी है। लेकिन सीबीआई की ओर से जांच अभी शुरू नहीं की गई और न ही जांच टेकअप की गई। मौजूदा सरकार की चार माह में यह चौथी सिफारिश है।

सरकार ने आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच सीबीआई को सौंपी थी। मामला दो राज्यों से जुड़ा होने के कारण सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली, जिसकी तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed