फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government's chief standing advocate resigns from his post.

हापुड़ लाठीचार्ज प्रकरण: राज्य सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने दिया इस्तीफा, कार्रवाई न होने से थे नाराज

Thu, 14 Sep 2023 03:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Sep 2023 03:55 PM IST
सार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में राज्य सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
UP government's chief standing advocate resigns from his post.
लाठीचार्ज को लेकर वकील लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज प्रकरण में सरकार की ओर से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने से नाराज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता अखिलेश अवस्थी ने इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन


अवस्थी का कहना है कि सरकार की ओर से वकीलों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवस्थी उच्च न्यायालय बार काउंसिल के सदस्य भी हैं। लाठीचार्ज को लेकर वकील लगातार आंदोलनरत हैं और लगातार न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानभवन पर आतंकी हमले को किया जाबाज जवानों ने किया नाकाम, मॉक ड्रिल के दौरान मौजूद रहे सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी में भीषण जलभराव: पानी निकालने के लिए लगे पंपिंग सेट, आने-जाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे लोग


नाराज वकीलों ने बृहस्पतिवार दोपहर लखनऊ में जमकर प्रदर्शन व हंगामा किया। स्वास्थ्य भवन चौराहे से लेकर हजरतगंज चौराहे के बीच वकीलों ने पुलिस व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हजरतगंज चौराहे से वकीलों को आगे बढ़ने से जैसे ही पुलिस ने रोका, वकील उग्र हो गए और पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। किसी तरह पुलिस ने उनको हजरतगंज चौराहे से वापस किया तो लौटते वक्त नारेबाजी कर रहे कुछ वकीलों ने मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed