फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government's attention in secretly transferring and suppressing, no time to fill vacant posts

यूपी : सरकार का गुपचुप तबादले करने व दबाने में ध्यान, रिक्त पद भरने का समय ही नहीं

Tue, 01 Jun 2021 11:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Jun 2021 11:17 AM IST
सार

सरकार ने रविवार आधी रात बाद 11 व सोमवार को दो समेत कुल-13 आईएएस/पीसीएस अफसरों के तबादले किए। लेकिन कोई भी तबादला न तो विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए और न ही व्हाट्सएप ग्रुप पर ही डाले गए।

विज्ञापन
UP: Government's attention in secretly transferring and suppressing, no time to fill vacant posts
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

सरकार का पूरा ध्यान गुपचुप तबादलों को दबाने में लगा है। लंबे समय से वेटिंग के अफसरों की तैनाती व रिक्त पदों को भरने की फुर्सत नहीं है। इससे आईएएस व पीसीएस अफसरों में नाराजगी है। सरकार ने रविवार आधी रात बाद 11 व सोमवार को दो समेत कुल-13 आईएएस/पीसीएस अफसरों के तबादले किए। लेकिन कोई भी तबादला आदेश आधिकारिक रूप से पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं कराए गए। न तो तबादले विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए और न ही व्हाट्सएप ग्रुप पर ही डाले गए। वरिष्ठ अफसरों का कहना है कि वाजिब कारण के बावजूद तमाम अफसरों के तबादले नहीं किए जा रहे हैं। इसके लिए दो वर्ष से तबादलों पर रोक का बहाना बता दिया जाता है। लेकिन, जिनका जुगाड़ है, उनके तबादले गुपचुप तरीके से प्रशासनिक आधार पर वर्ष भर किए जाते रहते हैं। यह काम पिछले दो वर्ष से चल रहा है।

विज्ञापन


अफसरों की तैनाती में पिक एंड चूज की स्थिति केवल पीसीएस अफसरों के साथ नहीं है। आईएएस अफसरों की तैनाती में भी ऐसे ही चल रहा है। एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बताते हैं कि 2008 बैच के आईएएस अधिकारी विद्या भूषण 12 अप्रैल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी लौटे थे। डेढ़ महीने हो गए, तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। 2006 बैच के राजीव शर्मा 3 नवंबर 2020 से व शाहिद मंजर अब्बास रिजवी 13 अप्रैल से प्रतीक्षा में है। इनकी भी तैनाती नहीं की गई है। ये किस वजह से वेटिंग में हैं आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


2003 बैच के आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैम्फिल अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर 10 अप्रैल को आए थे। सरकार ने सैम्फिल की तैनाती एक महीने 20 दिन बाद तब की जब आबकारी आयुक्त को हटाने की नौबत आई। लेकिन, इसी महीने छुट्टी से लौटी 2003 बैच की अमृता सोनी को सैम्फिल से पहले तैनाती दी गई। यही नहीं राजस्व परिषद के चेयरमैन का पद भी एक महीने से खाली है। राजस्व परिषद के चैयरमैन दीपक त्रिवेदी की 29 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। सरकार तब से नए अध्यक्ष की तैनाती नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed