फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up government refuses to increase income limit for scholorship.

छात्रों की स्कॉलरशिप के लिए आय सीमा ढाई लाख नहीं करेगी यूपी सरकार

Wed, 19 Jul 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Jul 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
 Up government refuses to increase income limit for scholorship.
demo pic

राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई के लिए परिवार की अधिकतम आय सीमा बढ़ाने से इन्कार कर दिया है। समाज कल्याण विभाग ने ढाई लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों को योजना के दायरे में लाने का प्रस्ताव भेजा था, पर बजट की स्थिति को देखते हुए ऐसा न करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


अभी प्रदेश में दो लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों के विद्यार्थियों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।

केंद्र सरकार ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ शुल्क भरपाई की सुविधा देती है। यही आय सीमा यूपी में भी लागू करने की लंबे समय से मांग की जा रही है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसानों की कर्जमाफी में भारी-भरकम रकम खर्च होने के चलते ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

हर साल 3400 करोड़ खर्च करती है सरकार

 Up government refuses to increase income limit for scholorship.

यहां बता दें कि मौजूदा समय इस मद में सरकार हर साल करीब 3400 करोड़ रुपये खर्च करती है। आय सीमा बढ़ाने का फायदा तभी मिलेगा, जब बजट में भी कम से कम 500-600 करोड़ रुपये की वृद्धि की जाए।

शासन ने अपनी मंशा से निदेशालय को अवगत करा दिया है, जिसके बाद आय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि आय सीमा ढाई लाख रुपये सालाना करने के प्रस्ताव पर सरकार अगले वित्त वर्ष में विचार कर सकती है, क्योंकि तब खजाने पर किसानों की कर्जमाफी का भार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed