फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government may increase sugarcane price by Rs 25 quintal

खुशखबरी: किसानों की पूरी होगी आस, 25 रुपये बढ़ सकता है गन्ना मूल्य, सीएम योगी की हरी झंडी का इंतजार

Sun, 12 Sep 2021 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Sep 2021 08:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार गन्ना मूल्य में 25 रुपये कुंतल की वृद्धि कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी मिलने के बाद इसका औपचारिक एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
UP government may increase sugarcane price by Rs 25 quintal
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार साल से गन्ना मूल्य बढ़ने की बाट जोह रहे किसानों की आस चुनावी साल में पूरी होने जा रही है। पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी के आसार हैं। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने गन्ना मूल्य निर्धारण की जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


गन्ना मूल्य को लेकर शासन स्तर पर भी कवायद लगभग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरीझंडी मिलने के बाद इसका औपचारिक एलान किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है कि सीएम योगी किसानों के किसी बड़े कार्यक्रम में खुद गन्ना मूल्य की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले कई महीने से आंदोलन छेड़ रखा है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान, खास तौर पर गन्ना किसान भी बड़ी संख्या में शामिल है। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी करने के  लिए गुणा-भाग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू पेराई सत्र के गन्ना मूल्य निर्धारण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण संस्तुति समिति की बैठक हो चुकी है। इसमें किसानों ने जहां कम से कम 400 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की वहीं इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन (इस्मा) ने गन्ने का दाम बढ़ाने का दबाव बना रखा है। यूपी के साथ ही पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां गन्ना मूल्य 360 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया गया है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि योगी सरकार भी इसी के आसपास गन्ना मूल्य घोषित कर सकती है।

भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति कुंतल वृद्धि की संस्तुति की है। सूत्रों का कहना है कि गन्ना विकास मंत्री की शासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक में भी इस पर सहमति बन गई है। अब मुख्यमंत्री की हरीझंडी का इंतजार है। 

मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलते ही गन्ना मूल्य संबंधी प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मौजूदा समय प्रदेश में गन्ना मूल्य 315 व 325 रुपये प्रति कुंतल है। फिलहाल शासन का कोई अधिकारी आधिकारिक रूप से गन्ना मूल्य को लेकर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अलबत्ता यह संकेत जरूर दे रहे हैं बहुत जल्द ही इस पर फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed