फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government made committee for shikshamitra.

यूपी सरकार ने शिक्षामित्रों की एक मांग पर कमेटी बनाई, 30 अगस्त को होगी बैठक

Tue, 29 Aug 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Aug 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
UP government made committee for shikshamitra.
- फोटो : amar ujala

यूपी सरकार ने शिक्षा मित्रों की मांगों पर केन्द्र सरकार को रिपोर्ट भेजने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी की पहली बैठक 30 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि संघ की ओर से 25 से 27 अगस्त को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव से मुलाकात कर शिक्षा मित्रों  को नियमित करने के लिए एक्ट में संशोधन करने की मांग की। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने मामले में मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा, अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव सूचना, प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय और प्रमुख सचिव समाज कल्याण की कमेटी गठित की है। कमेटी की पहली बैठक 30 अगस्त को होगी। कमेटी शिक्षा मित्रों की मांगों पर रिपोर्ट तैयार कर केन्द्र सरकार को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजार करते रहे  शिक्षा मित्र
शिक्षा मित्र संगठनों के नेता सोमवार को अपर मुख्य सचिव से मुलाकात के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। शिक्षा मित्र सचिवालय के बाहर इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed